सीहोर। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग में रचनात्मक योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रान्तीय शिक्षक संघ जिला सीहोर द्वारा सम्मानित किया गया। ।सम्मान हेतु कुल 583 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमें सीहोर ब्लॉक से 285,इछावर ब्लॉक से 96,भैरुंदा ब्लॉक से 91,आष्टा ब्लॉक से 72,बुधनी ब्लॉक से 39 आवेदन प्राप्त हुए। जिला स्तरीय सम्मान समारोह के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षक, नवीन शिक्षक संवर्ग, सहायक शिक्षक, लिपिक, भृत्य से कुल 121 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह आवासीय विद्यालय के सभागार में अतिथिगण नगर पालिका अध्यक्ष विकास प्रिंस राठौर, जिला परियोजना समन्वयक आरआर उइके, विकासखण्ड शिक्षण अधिकारी सीहोर दीपा कीर, बी.आर.सी.सी सीहोर अशोक वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत कायज़्कारी महासचिव सतीश त्यागी , जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रदीप नागिया,बलराम पंवार,राजेंद्र परमार,हेमन्त मालवीय, दिनेश मेवाड़ा, महेश मालवीय, अर्जुन सिंह, जय सिंह,नरेश मेवाड़ा,नरेश सवासिया, देवराज सोनी,अमिता आहूजा ने किया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में मौजूद पालिका अध्यक्ष विकास राठौर प्रिंस ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु अपने समर्पण और ज्ञान के माध्यम से शिष्यों के जीवन को आकार देते हैं। शिक्षा ही जीवन को आकार देती है। मानव जीवन को साथज़्क बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। जिला परियोजना समन्वयक आर.आर. उइके ने उद्बोधन में कहा कि प्रांतीय शिक्षक संघ की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। शिक्षक ही राष्ट्रनिमातज़ है। शिक्षकों के लिए ऐसे सम्मान समारोह जरूरी है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपा कीर ने सभी सम्मानित शिक्षकों बधाई दी एवम इसी समर्पण भाव से कार्यकरने को कहा। अवासीय खेलकूद संस्थान के प्राचार्य आलोक शर्माने कहा कि प्रांतीय शिक्षक संघ शिक्षकों के अधिकार के साथ कत्र्तव्य एवम सामाजिक सेवा के कार्यकरते हैं। आभार संजय सक्सेना ने एवम कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया, राजेंद्र परमार, ,जितेंद्र सेन ,दिनेश शर्मा,दिनेश मेवाड़ा, बलराम पंवार,महेश मालवीय, नरेंद्र सोलंकी,जय सिंह ठाकुर, इंदर ठाकुर, अभिषेक भार्गव, सुरेंद्र यादव, हेमंत मालवीय, राजेश तिवारी, ,नरेश सवासिया, बद्री प्रसाद वर्मा,अर्जुन सिंह, गजराज ठाकुर, देवराज सोनी, चंदर वर्मा, नरेश मेवाड़ा, जगदीश मालवीय, शैलेन्द्र ठाकुर, चंदर सिंह ठाकुर,आशीष शर्मा, अशोक पंवार ,आलोक श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता ,शैलेंद्र चौहान, महेन्द्र बाथम, राजेश शर्मा, अमिता आहूजा,नीलू गहलोत, सुमन सिंह, मीनाली साहू, सीता राठौर, गायत्री कोशल, रत्ना सक्सेना सविता सक्सेना मंजीत कौर, शैलेन्द्र सिंह,विनोद प्रजापति, मुकेश मालवीय, नरेश गुर्जर, कमल वर्मा, भोजराज रघुवंशी, अनिल कलमोदिया,गोवर्धन सिंह, गोपाल त्यागी, सुमीत राठौर,सलीम अंसारी आदि मौजूद थे।

0 Comments