ऑन लाईन उपलब्ध कराई जाएगी किसानों को खाद खाद की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर ने दिए निर्देश


सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने सभी विभागों के समय-सीमा वाले प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और समय सीमा के भीतर सभी प्रकरणों का निराकरण करने के निदेज़्श दिए। सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाईन, सीएम मॉनिट के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि इन प्रकरणों के निराकरण में यह प्रयास किया जाये कि शिकायतकताज़् समाधान से संतुष्ट हो।

विभिन्न आयोगों के लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान कायज़्वाही पर विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आयोगों द्वारा भेजे जाने वाले पत्र जनहित या विशेष मुद्दों से जुड़े होते हैं, इन पर त्वरित कायज़्वाही कर आयोग को जवाब भेजा जाना सुनिश्चित किया जाये। अमजन की आथिज़्क सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा तथा जीवन ज्योति बीमा के लिए कैंप लगाये जा रहे हैं। जनपद सीईओ द्वारा बैंक समन्वयक के कैंप में नहीं पहुंचने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने एलडीएम को जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत से समन्वय कर कैंप लगाने तथा बीसी की उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना के बाद भी यदि बीसी कैंप में नहीं पहुंचे तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये।

  सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को अपने नगरीय निकायों की डीपीआर रिपोर्टतैयार कर जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों द्वारा पीएम आवास की राशि लेने के बाद भी काम शुरू नहीं किया जा रहा है, तो उनसे राशि वापस जमा कराने की कार्रवाई की जाये। विभिन्न परियोजनाओं के लिये भू-अर्जन की अब तक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए कार्यमें तेजी लाने तथा सभी राजस्व एवं वन अधिकारियों को वन खण्डों व्यवस्थापन एवं राजस्व ग्रामों के संपरिवर्तन की कार्यवाही में गति लाने के निदेज़्श दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन विभागों को अपने कार्यालय अथवा अन्य भवन बनाने के लिए भूमि की आवश्यकता है, वे भूमि आवंटन के लिए स्वयं राजस्व विभाग से संपर्क एवं समन्वय करें और भूमि आवंटित कराएं। इसके साथ ही भूमि आवंटित हो जाने के बाद उस भूमि की संबंधित विभाग सुरक्षा भी करे।

 किसानों को ऑनलाइन होगा खाद का वितरण

  कलेक्टर बालागुरू के ने जिले में खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलबधता तथा किसानों वितरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये की खाद की कालाबाजारी न हो। उन्होंने अधिकारियों को गोदामों और दुकानों का नियमित निरीक्षण करने तथा जिले की सीमाओं पर विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की उनकी भूमि के अनुपात में ही खाद का वितरण हो। बैठक में उप संचालक कृषि ने जानकारी दी कि आगामी 27 सितम्बर से किसानों को खाद का वितरण ऑनलाइन किया जायेगा। इसमें आधार भी लिंक होगा। ऑनलाइन सुविधा होने से किसानों द्वारा लिये जाने वाले खाद और भूमि संबंधी जानकारी भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी।

राशन दुकानों का निरीक्षण करें खाद्य अधिकारी

कलेक्टर बालागुरू के ने खाद्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि राशन का समय पर उठाव और वितरण किया जाये। उन्होंने कहा कि राशन की कालाबाजारी रोकने के लिये नियमित राशन दुकानों का निरीक्षण किया जाये। उन्होंने कहा कि विक्रेताओं द्वारा हितग्राहियों से सस्ते दाम पर चावल के बाजार में महंगे दामों पर बेचने की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे हितग्राहि जिनकी मृत्यु हो गई है या अस्तित्व में नहीं है, उनके नाम डिलिट किये जायें तथा नये हितग्राहियों के नाम जोड़े जायें।

Post a Comment

0 Comments