अपर कलेक्टर ने किया नर्मदा आंवलीघाट का निरीक्षण भूतड़ी अमावस्या के संबंध में घाट पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


सीहोर,19 सितम्बर,2025 अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह ने भूतड़ी अमावस्या के अवसर पर आंवलीघाट पर होने वाले आयो‍जन की व्यवस्थाओं के संबंध में नर्मदा आंवलीघाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्नान और पूजा कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि घाट पर लोगों के सुगमता से आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं तथा घाट पर आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग, यातायात नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग, प्रकाश की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, अस्थायी शौचालय, अस्थाई चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु स्नान करते समय गहरे पानी मैं न जाए इसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री दिनेश सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments