अपर कलेक्टर ने 32 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को किया सम्मानित कलेक्ट्रेट में सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह आयोजित


सीहोर। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए शासकीय सेवकों का सम्मान समारोह अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। यह अवसर न केवल विदाई का था, बल्कि समर्पित सेवाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी था, जहां प्रशासन ने उन सेवकों को सम्मान के साथ विदा किया, जिन्होंने वर्षों तक शासन और समाज के हित में अपनी सेवा दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने कहा कि सेवानिवृत शासकीय सेवाक एक नागरिक के तौर पर हमेशा समाज की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। उन्होंने शासकीय सेवकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक पड़ाव है, यहां से एक नए जीवन की शुरूआत होती है। उन्होंने सभी को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने 32 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पुष्पमाला पहनाकर तथा शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी नेहा सिंघई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments