सीहोर, 14 सितंबर, 2025 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए नई हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है। अब हर उम्र और हर बीमारी के लिए डॉक्टर की अपॉइंटमेंट लेना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए नागरिकों को केवल टोल फ्री नंबर 1800-233-2085 पर कॉल करना होगा। सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि यह सेवा प्रदेश के 300 से अधिक शासकीय एवं पंजीकृत निजी अस्पतालों में उपलब्ध है। नागरिकों को घर बैठे ही अपॉइंटमेंट मिल जाएगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। इस हेल्पलाइन के जरिए हर वर्ग और हर बीमारी के लिए परामर्श की सुविधा प्राप्त होगी। इस नंबर पर कॉल करके मरीज सुबह 08 बजे से रात 8 बजे तक सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।
0 Comments