सीहोर, 15 सितंबर, 2025 शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को प्रदेश में "स्वस्थ नारी सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। यह अभियान 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बैठक आयोजित कर जिले के सभी संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को अभियान के संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत जिले में अभियान की थीम पर आधारित कैंपो का आयोजन किया जाए। निर्धारित तिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। प्रत्येक विकासखण्ड में 02 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं एवं प्रतिदिन स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत संचालित होने वाली गतिविधियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बदार्शत नहीं की जाएगी।
0 Comments