कृषि अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने किया किसानों के खेतों का भ्रमण किसानों को फसलों के संबंध में दिया आवश्यक परामर्श और सलाह


सीहोर, 15 सितंबर, 2025    कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सोयाबीन की फसल को स्टेम फ्लाई एवं पीला मोजेक आदि रोगों से बचाने एवं किसानों को बेहतर परामर्श देने के उद्देश्य से किसानों के खेतों का भ्रमण किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक खेतों का भ्रमण कर किसानों को विभिन्न समसामयिक विषयों एवं आगामी रबी सीजर के संबंध में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

    कृषि विभाग के उप संचालक श्री अशोक उपाध्याय ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जिले के ग्राम इमलीखेडा एवं उलझावन में किसानों के खेतों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान किसानों को बताया गया कि सोयाबीन की फसल पर इस बार भी स्टेम फ्लाई का प्रकोप अत्याधिक मात्रा में देखा गया है। आगामी फसलों के समय फसलों को इसके प्रकोप से बचाने के लिए बिटा साईफ्लुथ्रिन 8.49 प्रतिशत+ इमिडाक्लोप्रिड 19.81 प्रतिशत 140मिली प्रति एकड, थायमेथोक्साम 12.6 प्रतिश+लेम्डासाईहेलोथ्रीन 9.5 प्रतिशत zc 80 मिली प्रति एकड़ का उपयोग कर सकते है। जैविक कीट नियंत्रण के लिए नीम तेल 5000 पीपीएम 250 मिली प्रति एकड़ उपयोग करें।

    इसके साथ ही आगामी रबी सीजन के लिए नवीन किस्मों का चयन करे एवं बीज उपचार के लिये एजेक्सीस्ट्रोबिन 2.5 प्रतिशत+ थियोफेनेट मिथाइल 11.25 प्रतिशत+ थायमेथोक्साम FL 2 मिली प्रति किलो, जैविक में ट्राईकोडर्मा विरीडी, बवेरिया बेसीयाना 2 मिली प्रति किलो, एनपीके कनसोर्टिया 2 ग्राम प्रति किलो के मान से उपयोग करें। इस दौरान किसानों को उर्वरकों के समन्वित व संतुलित उपयोग की सलाह दी गई। इसके साथ ही किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

Post a Comment

0 Comments