सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह ने सीहोर में विभाग के निर्माणाधीन भवन स्थल का किया निरीक्षण

 



सीहोर, 18 सितंबर, 2025      सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिहं कुशवाह ने सीहोर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए जा रहे सामाजिक न्याय विभाग के निर्माणाधीन भवन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता और उपयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को विभाग द्वारा निर्माण कार्य से संबंधित तय मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी समय-समय पर निर्माण कार्य एवं निर्माण सामग्री का परीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments