सीहोर, 18 सितंबर, 2025 कलेक्टर श्री बालगुरू के. के निर्देशानुसार जिलेभर में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में अभियान के तहत ग्राम बिलकिसगंज में गीला कचरा एवं सूखा कचरा अलग किए जाने का महत्व विषय पर जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम वासियों को आईईसी गतिविधियों के तहत घरों से गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं कचरा अलग अलग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री दिनेश जैन, जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन एवं संयुक्त आयुक्त श्रीमती शिवानी वर्मा ने कचरा संग्रहण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने चिन्हित सीटीयू स्थल पर स्वच्छता के लिए श्रमदान भी किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री विकास वाघाड़े, डीपीम श्री दिनेश बारफा,परियोजना अधिकारी श्री प्रमोद त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा नागरिक उपस्थित थे।

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments