सीहोर। आमजन व किसानों की बड़ती समस्याओं को लेकर विगत् कई समय से कांग्रेस पार्टी कार्यकतार्ओं द्वारा सरकार को ज्ञापन के माध्यम से चैताया जा रहा है। परन्तु नतिजा जस के तस है और सरकार किसानों व आमजन की समस्याऐं बड़ती ही जा रही है, जिसके कारण आमजन व किसानों में काफी निराशा व आक्रोश देखा जा रहा है। आमजन व किसानों की बड़ती समस्याओं के निरकरण के लिये अब कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता मैदान में उतर आये हैं, इसी तारतम्य में आज गुरुवार, 18 सितम्बर 2025 को प्रात: 10 बजे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में सीहोर जिले के चाँदबड़ से आमजन किसान न्याय पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों का समर्थन मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, इस पदयात्रा सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील के श्यामपुर बस स्टेण्ड आमसभा पश्चात समापन होगा और श्यामपुर तहसीदार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जावेगा। उक्त पदयात्रा में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी, किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान निवारिया जोड़ पर शामिल होकर श्यामपुर बसस्टैंड पर आमसभा को सम्बोधित करेंगे, साथ ही जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण, सह प्रभारी दिनेश मेघानी, पवन पटेल, र्पर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार, र्पर्व जिलाध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर विशेष रूप उपस्थित रहेगें।
उक्त पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र और मध्य प्रदेश की र्गँगी बहरी भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के कारण आम नागरिक, किसान, मजदूर, बिजली उपभोक्ता, महिलाएँ और युवा परेशान है। किसानों, बिजली उपभोक्ता गण की मांग है कि स्मार्ट मीटर के कारण हो रही अनिमित्ता, बड़े हुए बिजली के दाम, किसानों को आए दिन थमाये जा रहे झूठे बिजली प्रकरण के नोटिसों के विरोध में एवं 28 करोड़ की लागत से बनी श्यामपुर रोड पुरी तरह टुट गई, गड्डों के कारण रोज वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। वहीं श्यामपुर में बने ओवर ब्रिज की दोनों ओर की सडक़ों में गड्डे हो गये है, ओवर ब्रिज की सडक़ों को दुरूस्त किये जाने एवं ठेकेदार और विभाग पर कार्यवाही की मांग को लेकर और पुन: श्यामपुर रोड बनाएं जाने की माँग को लेकर साथ ही पिछले दिनो किसानों को फसल बीमा राशि का वितरण किया गया कहीं बीमा प्रीमियम से भी कम राशि किसानों को मिली तो कही बिल्कुल भी राशि किसानों को नहीं मिली। जिसमें कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकतार्ओं एवं किसान बन्धुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
.jpg)
0 Comments