
सीहोर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा तंबाकू मुक्क्त शैक्षिक संस्थान बनाए जाने के दिशा निर्देंश दिये गये हैं। कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देश अनुसार जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूल ओर कॉलेजों को तंबार्कमुक्त बनाए जाने की लिए प्रयास किया जा रहे हैं। वर्तंमान में छह शासकीय एवं एक अशासकीय विद्यालय को तंबार्कमुक्त घोषित किया गया। इसी क्रम मेंकलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में टीएल बैठक में इन सातों विद्यालयों के प्राचार्यको प्रमाण पत्र वितरित किए गए। भारत सरकार द्वारा तंबाकू मुक्त शैक्षिक संस्थाएं बनाए जाने के निदेर्शोके तहत कलेक्टर बालागुरू के. ने जिले की समस्त शैक्षिक संस्था प्रमुखों को कार्यंवाही करने और विद्यालय को तंबाकू मुक्त बनाये जाने की कार्यवही कि जाये इसी के तहत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर के प्राचार्य सुनीता जैन, शासकीय कन्या कस्तूरबा के प्राचार्य नीना दुबे, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उमावि सीहोर के प्राचार्य रुपश्री नागेश, शासकीय स्वामी विवेकानंद मंडी सीहोर के प्राचार्य हेमलता राठौर,शासकीय उमावि खंडवा के प्राचार्य हरिवंश पाठक, शासकीय हाई स्कूल जातखेड़ा के प्राचार्य मुकेश दुबे, अशासकीय ब्लूबर्डहाई स्कूल के प्राचार्य जयंत दासवानी,इन सातों संस्था के प्राचार्यको प्रमाण पत्र वितरित किये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर नेहा जैन एवं स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉक्टर सुधीर डहेरिया, सिविल सर्जन डॉ.प्रबीण गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, जिला तंबार्कू नियंत्रण अधिकारी डॉक्टर नेहा सिंह, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक सलोनी शर्मा एवं संबंधित विद्यालय के प्राचार्य उपस्थित थे।
0 Comments