कलेक्टर के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर तेजी से किया जा रहा है फार्मर रजिस्ट्री का कार्य जिले के सभी किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की कलेक्टर ने की अपील


सीहोर, 03 सितंबर, 2025      कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कोई भी किसान फार्मर रजिस्ट्री से न छूटे। उन्होंने कहा है कि फार्मर रजिस्ट्री केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह किसानों को योजनाओं से जोड़ने का प्रमुख माध्यम है। इसका हर किसान तक लाभ पहुंचना अनिवार्य है।

 सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेजी से किया जा सके इसके लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से किसानों की रजिस्ट्री प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाया गया है। ग्राम पंचायतों, कृषक मित्रों और राजस्व एवं कृषि विभाग के समन्वय से इन शिविरों में किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है। शिविरों में फार्मर रजिस्ट्री के साथ-साथ उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है ताकि किसी भी किसान को प्रक्रिया में असुविधा न हो। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री कराएं ताकि किसानों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments