इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 सितंबर

 सीहोर,29 सितम्बर,2025    विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी द्वारा इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 एवं वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2026 के लिए पंजीयन किए जा रहे हैं। पंजीयन की अंतिम तिथी 30 सितंबर 2025 है। इच्छुक आवेदक SIDH पोर्टल www.skillindiadigital.gov.in पर 30 सितंबर से पहले पंजीयन करा सकते हैं। इसके अंतर्गत 63 प्रकार की विभिन्न स्किल्स में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। पंजीयन के लिए केवल आयु सीमा की बाध्यता है। जिसमें आयु 16 से 22 वर्ष होना चाहिए एवं कुछ स्किल्स प्रतियोगिताओं में 25 वर्ष तक होना चाहिए।


       विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय चैरिटी (WSI) द्वारा प्रत्येक दो साल में विश्व की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता "ओलंपिक के समान" का आयोजन सदस्य देशो में से एक देश में किया जाता है। वर्ष 2024 में यह प्रतियोगिता फ्रांस के ल्योन में आयोजित की गई थी तथा आगामी प्रतियोगिता सितंबर 2026 में चाइना के शंघाई में आयोजित की जाएगी। इस अन्तर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्तर पर चयन के लिए मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड द्वारा राज्य कौशल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। द्वितीय स्तर पर कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा इंडिया स्किल प्रतियोगिता-2025 आयोजित की जाएगी और प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।


       शासकीय आईटीआई के प्राचार्य श्री पीएस उइके ने बताया कि 16 से 25 वर्ष आयु वाले इच्छुक युवक एवं युवतियों को इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 एवं वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नही है। पंजीयन के लिए प्रतिभागी SIDH पोर्टल www skillındıadigital gov.in पर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है। इस प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सीहोर स्थित शासकीय आईटीआई में संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments