कांग्रेस की किसान न्याय पदयात्रा


सीहोर जिले के चांदबड़ से कांग्रेस की किसान न्याय पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस पदयात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और किसान हितों की रक्षा तथा न्याय दिलाने के संकल्प को दोहराया।


चांदबड़ से श्यामपुर तक पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। जगह-जगह पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत किया। भारी संख्या में उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने इसे जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह पदयात्रा किसानों की आवाज़ को बुलंद करने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments