सीहोर। कलेक्टर बालागुरु के. तथा एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने अनंत चतुर्दशी चल समारोह एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन में सुरक्षा का र्परा ध्यान रखें। उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी और तैराक दल की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उन्होंने विसर्जन के पश्चात घाटों की तुरंत सफाई करने के भी निर्देश दिए । उन्होंने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीम तन्मय वर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments