सीहोर। वर्षाकाल 15 सितम्बर तक ही माना जाता है, और 15 सितम्बर में अब एक सप्ताह का समय और बचा हुआ है। जबकि जिले में बरसात अपने औसत आंकड़े से काफी दूर है। दूसरी ओर इस बार तो अभी तक बीते वर्ष के बराबर भी बरसात नहीं हुई है। जिले के कई जलाशयों में भी अभी पर्याप्त पानी जमा नहीं हुआ है, यदि बरसात सामान्य आंकड़े तक भी नहीं पहुंचती है। आगामी समय में काफी मुश्किलों का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।
गौर तलब है कि जिले में बीते24 घंटे में प्रात: 08 बजे तक 2.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। वषार्मापी केंद्र सीहोर में 0.0, मिलीमीटर, श्यामपुर में 4.0, आष्टा में 0.0, जावर में 9.0, इछावर में 0.0, भैरूंदा में 4.0, बुधनी में 0.0, रेहटी में 3.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि सुबह के समय तो आसमान पर हल्के बादल छाए हुए थे, लेकिन इसके बाद मौसम साफ रहा।
बुधनी में सबसे अधिक बरसात
जिले में 01 जून से 07 सितम्बर को प्रात: 8 बजे तक 934.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि में औसत वर्षा 962.5 मिलीमीटर थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से 07 सितम्बर 2025 तक जिले के वषार्मापी केंद्र सीहोर में 847.0, मिलीमीटर, श्यामपुर में 868.0, आष्टा में 708.0, जावर में 690.6, इछावर में 867.3, भैरूंदा में 984.0, बुधनी में 1308.0 तथा रेहटी में 1199.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
औसत आंकड़े से काफी दूर
जिले में इस बार बरसात की स्थिति यह है जिले में बरसात का औसत आंकड़ा 1148 है, इस आंकड़े को अभी तक बुधनी और रेंहटी तहसीलों ने ही पार किया। जहां बुधनी में 1308 और रेंहटी तहसील में 1200 मिमी बरसात दर्ज की गई, जबकि सीहोर, इछावर, आष्टा, जावर, श्यामपुर, भैरूंदा औसत आंकड़े से काफी दूर दिखाई दे रहा है।
0 Comments