अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित सांकेतिक भाषाओं के महत्व को बढ़ावा देना है सांकेतिक भाषा दिवस का उद्देश्य

 



सीहोर, 23 सितम्बर, 2025  अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर 23 सितंबर को सामाजिक न्या‍य एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस का उद्देश्य सांकेतिक भाषाओं के उपयोग और पहचान को बढ़ावा देना तथा बधिर और कम सुनने वाले व्यक्तियों को सशक्त बनाना है। यह दिवस विश्व बधिर जागरूकता दिवस के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है और सभी के लिए मानवाधिकारों और समावेशी शिक्षा का समर्थन करता है। अभिव्यक्ति, सीखने और समावेश के लिए सांकेतिक भाषाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं जो लाखों लोगों को समाज में पूर्ण रूप से भाग लेने में सक्षम बनाती हैं। यह दिवस सभी को सांकेतिक भाषाओं और उनका उपयोग करने वालों के बारे में जानने और उनका सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करता है।

  कार्यक्रम में सभी को सांकेतिक भाषा और इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एनआईएमएचआर के निदेशक श्री अखिलेश शुक्ला, उप संचालक श्री महेश यादव, सीडब्ल्यूएसएन की एपीसी श्रीमती स्वाति, डीडीआरसी अधिकारी श्रीमती अंकिता ठाकुर, श्री कृपाल चौधरी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं दिव्यांग बच्चे शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments