वसुंधरा संस्था द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय में हुआ निःशुल्क मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण :-



समाजसेवी संस्था वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शासकीय कन्या महाविद्यालय सीहोर में निःशुल्क मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजरी अग्निहोत्री ने सभी विद्यार्थियों को माटी के श्री गणेश बनाने के लिए प्रेरित किया व श्री हरिओम शर्मा (दाऊ) ने सभी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया, जिसके बाद संस्था के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह ने सभी विद्यार्थियों को माटी के श्री गणेश का महत्व बताया ओर कहा विश्वास और दृढ़ आस्था पत्थर और मिट्टी को भी भगवान बना देती है। मिट्टी हो या कागज की लुग्दी ईश्वर का प्रतिबिंब नजर आता है। पर्यावरण संरक्षण को श्रद्धा से जोडक़र और फिर प्रदूषण मुक्त गणेश प्रतिमा का आकार देने वाली सोच अनुकरणीय है। शहर में कार्यशालाओं के जरिए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।इसी कड़ी में लोगों को पर्यावरण के प्रति हमदर्दी और उसे नुकसान से बचाने के लिए इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनाने के लिए प्रशिक्षण देकर अनूठा संदेश दिया जा रहा है।हमने पर्यावरण को सहेजने के लिए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया।

प्रशिक्षक सुरभि ठाकुर ने बताया की मिट्टी और हर्बल कलर से तैयार गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय कदम है। इससे नदी प्रदूषण थमने के साथ ही हरियाली को भी बढ़ावा मिलेगा। संस्था वसुंधरा की ओर से कार्यशालाओं में इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाना सिखाया जा रहा है। इसके बाद सभी विद्यार्थियों व प्राचार्य डॉ. मंजरी अग्निहोत्री मेम के साथ सभी प्रोफेसर, शिक्षकों ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति बनाईं। प्रतिमा बनाने के प्रशिक्षण में बच्चे से लेकर बड़े तक बड़े उत्साह से हिस्सा लेते नजर आए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजरी अग्निहोत्री, डॉ. राजेश बकोरिया, डॉ. पूजा कश्यप, डॉ. भारती सक्सेना, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. कैलाश विश्वकर्मा, डॉ. अनूप सिंह, डॉ. लाखन सिंह, डॉ. ब्रिजेश विश्वकर्मा , डॉ. मंगला रायबोले व संस्था वसुंधरा के अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह जी, हरिओम शर्मा दाऊ, ओजस नेमा,ज्योति मालवीय, मुस्कान विश्वकर्मा, संजू गौर, महक राठौर, कमल मालवीय, रविन्द्र जायसवाल उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments