कुशवाहा समाज शहर में निकलेगा आज भव्य विशाल चल समारोह मनाया जाएगा लव कुश जन्मोत्सव


सीहोर। कुशवाहा समाज आज अपने इष्टदेव वीर पराक्रमी भगवान लव-कुश का जन्मोउत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाएगा। कुशवाहा समाज लवकुश जयंती के उपलक्ष में शहर में सोमवार को भव्य विशाल चल समारोह निकलेगा। कुशवाहा समाज चल समारोह आयोजन समिति ने रविवार को ही भोपाल नाका क्षेत्र में आयोजन की पूरी तैयारी कर ली है। आयोजन समिति के द्वारा चल समारोह निकलने वाले शहर के प्रमुख बाजारों रास्तों सड़कों को बैनर पोस्टर होडिंग से सजा दिया गया है।


चल समारोह भोपाल नाका बजरंग मंदिर से सुबह 11 बजे से प्रांरभ होकर कोतवाली चौराहा मेन रोड, पान चौराहा,बड़ा बाजार,अटल बिहारी वाजपेई चौराहा तहसील चौराहा से लव कुश चौराहा होते हुऐ पटेल बाजार स्थित सुंदर गार्डन में पहुंचेगा यहां सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा भगवान लव कुश की पूजा अर्चना की जाएगी और सामाजिक बैठक का आयोजन भी किया जाएगा।


चल समारोह में भगवान लव कुश की माता सीता और राम जी के घोड़े के साथ झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी । डीजे बैंड बाजे ढोल तासे रथ और घोड़े भगवा ध्वज नाचती गाती भजन मंडलिया,भगवान लव कुश बने बच्चे और समाज के विशिष्ट जन बच्चे युवा बुजुर्ग आकर्षण के केंद्र रहेंगे। कुशवाहा समाज के द्वारा निकाले जाने वाले चल समारोह का अनेक स्थानों पर शहर के राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता और नागरिक मंच बनाकर फूल बरसा कर स्वागत सम्मान करेंगे।


कुशवाहा समाज चल समारोह समिति के वरिष्ठ संरक्षक कमलेश कुशवाहा, रामचंद्र पटेल कुशवाहा दिनेश कुशवाह, पूनम चंद्र कुशवाहा जगदीश कुशवाहा, बलराम कुशवाहा,लखन लाल कुशवाहा संतोष कुशवाहा मनोहर कुशवाहा सदानंद कुशवाहा चल समारोह अध्यक्ष शुभम कुशवाहा, उपाध्यक्ष पंकज सन्नी कुशवाहा, सचिन अंकुश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा एवं समाज जनों ने चल समारोह में सम्मिलित होने की अपील समस्त सनातन धर्म प्रेमी बंधुओ से की है।



Post a Comment

0 Comments