सीहोर। नवाचार के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने वाले शासकीय माध्यमिक शाला कोडिय़ाछीतू में रक्षा बन्धन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार, 7 अगस्त को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागी बच्चों द्वारा आकर्षक राखियाँ बनाई गई। प्रतियोगिता में शिक्षिका शशिवाला नामदेव, मंजु राठौर एवं मधुजोशी द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाते हुए कक्षा 1 से 5 तक तथा कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्रदान किया। जिसमें कक्षा 7 वी के आरिश द्वारा प्राकृतिक समावेश कर शुन्य निवेश कर बनाई गई आकर्षक राखी को प्रथम पुरुस्कार प्रदान किया गया, चुकि यह राखी पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करती है। इसी प्रकार अन्य बच्चों द्वारा भी कागज, धागे, बिन्दी, मोती, ऊन, गत्तों से युक्त आर्षक राखियाँ बनाई। प्रधानाध्यापक संजय सक्सेना ने सभी बच्चों को शुभकामनाऐं देते हुए बताया कि शाला के प्रतिभागी बच्चों को आगामी 15 अगस्त पर शाला में आयोजित कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया जायेगा। शाला में दर्ज 182 बच्चों में से 36 बच्चों द्वारा आर्षक राखियाँ बनाई तथा इन राखियों को बनाने के प्रक्रिया को अन्य सभी बच्चों को राखी बनाने की अपनी विधि को बताया जिससे कि बच्चों में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिले और अगले वर्ष आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चे भाग ले सके। बच्चों को सभी कक्षा अध्यापकों ने अपनी-अपनी कक्षा में उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये प्रेरित किया। बच्चों द्वारा कम समय में आकर्षक राखियाँ बनाने पर उनके अन्य साथियों द्वारा करतल ध्वनि बजाकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के संजय सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह चौहान, डी.के. मालवीय, श्रीमती शशिवाला नामदेव, मंजु राठौर, मधु जोशी, फूलवती सेन, श्रद्धासिंह रघुवंशी आदि द्वारा बच्चों को बधाई देते हुए उनको मनोबल बढ़ाया।




0 Comments