सीहोर, 07 अगस्त, 2025 जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन की अध्यक्षता में (पीएमएफएमई) योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने उद्यानिकी विभाग की लक्ष्य पूर्ति, उद्यमियों को मार्केटिंग एवं पैकेजिंग के लिए प्रशिक्षण, उत्पाद के लिए स्थानीय बाजार, मशीन खरीदने के लिए इंपैनल्ड वेंडर एवं नवीन उद्यमियों को मार्गदर्शन तथा सफल उद्यमियों को पीएमएफएमई के तहत एंबेसडर निर्धारित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में जिला रिसोर्स पर्सन से बैंक में लोन स्वीकृति के लिए संबंधित दस्तावेजों के संबंध में चर्चा की गई।
0 Comments