प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आजाद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय सीहोर के प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए दूसरी बार टीबी उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे जनभागीदारी अभियान के तहत निक्षय मित्र के रूप में पांच टीबी मरीजों को गोद लिया है और उनकी पोषण आहार सहायता की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार गोद लिए गए मरीजों को घर जाकर फूड बास्केट उपलब्ध कराए गए। मरीजों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुसार हाई प्रोटीन डाइट, पौष्टिक अनाज, दालें और अन्य आवश्यक पोषण सामग्री का वितरण किया गया। इन गोद लिए गए मरीजों को उपचार की अवधि के दौरान लगातार दूसरे माह फूड बास्केट उपलब्ध कराये गए। इन फूड बास्केट में मरीजों के स्वास्थ्य सुधार हेतु हाई प्रोटीन डाइट, पौष्टिक अनाज, दालें और अन्य आवश्यक पोषण सामग्री शामिल की गई है, जिससे टीबी मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े और वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह पहल केवल एक सहायता नहीं है, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी है। प्राचार्य शर्मा जी द्वारा कहा गया कि टीबी रोग को हराना और देश को जिताना हम सभी का दायित्व है। सीहोर जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए समाज के सभी वगों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, श्री श्याम कुमार, डॉ. मौली थॉमस तथा डॉ. सजन खत्री भी उपस्थित रहे।

0 Comments