सीहोर। कुशवाहा समाज ने सोमवार को पारंपरिक रूप से भगवान लव कुश का जन्मोत्सव मनाया। कुशवाहा समाज ने भोपाल नाके से लवकुश शकर मिल चौराहा तक भव्य विशाल चल समारोह निकाला। चल समारोह में झांकियां अखाड़े,डीजे बैंड बाजे घोड़े,भगवा ध्वज और नाचते गाते कुशवाहा समाज के बच्चे महिला पुरुष युवा और तीर चलाते लव कुश बने बच्चे और हनुमान जी रहे आकर्षण का केंद्र बने रहे। विशाल चल समारोह के कारण मुख्य बाजार और तहसील चौराहा से लुनिया चौराहा तक जाम के हालात बने रहे।
बारिश के बीच भी चल समारोह में शामिल समाजजनों का उत्साह कम नहीं हुआ। शहर के सौ से अधिक स्थानों पर मंच बनाकर राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ता नागरिकों समाज बंधुओं के द्वारा पुष्प वर्षा का भव्य स्वागत किया गया और चल समारोह आयोजन समिति के पदाधिकारियों का माला पहनाकर पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। पटेल बाजार स्थित सुंदर गार्डन में सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। चल समारोह भोपाल नाका बजरंग मंदिर से दोपहर 12 बजे से प्रांरभ किया गया। जिस के बाद चल समारोह इंग्लिशुपरा रोड होकर कोतवाली चौराहा मेन रोड, पान चौराहा,बड़ा बाजार,अटल बिहारी वाजपेई चौराहा तहसील चौराहा से लव कुश शकेर मिल चौराहा लुनिया चौराहा से पांवर हाउस चौराहा से पांच किलोमीटर की दूरी तय कर पटेल बाजार स्थित सुंदर गार्डन में पहुंचा यहां सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन और भगवान लव कुश की पूजा अर्चना की गई।
चल समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विकास पिं्रस राठौर,भाजपा नेता गौरव सन्नी महाजन सहित पटेल लखनलाल कुशवाहा कमलेश कुशवाहा राम चंद्र दिनेश कुशवाह पप्पी पटेल पूनम चंद कुशवाहा मनोहर कुशवाहा जगदीश कुशवाहा सानंद कुशवाहा समिति के अध्यक्ष शुभम लालता प्रसाद कुशवाहा दिलीप कुशवाहा कुशवाहा कमलेश कुशवाहा अंकुश कुशवाहा पंकज सनी कुशवाहा सागर कुशवाहा नीलेश कुशवाहा गौरी शंकर कुशवाहा अखिलेश कुशवाहा अमित कुशवाहा पटेल मैनपाल कुशवाहा मनोहर कुशवाहा पवन कुशवाहा संतोष कुशवाहा बलराम कुशवाहा पटेल मनोज कुशवाहा लक्ष्मी नारायण कुशवाहा हेमंत कुशवाह राहुल कुशवाहा रोहित कुशवाहा पंकज कुशवाहा सोनू कुशवाह धीरेंद्र बबलू कुशवाहा दीपक कुशवाहा एवं समाज जन बड़ी संख्या में शामिल रहे।



0 Comments