पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक ने किया गौशालाओं का निरीक्षण शत-प्रतिशत टैगिंग, नियमित साफ-सफाई एवं चारा-भूसा तथा दाना की पर्याप्त व्यवस्था के दिए निर्देश

 




सीहोर, 18 अगस्त, 2025   कलेक्टर श्री बालागुरु के. के निर्देशानुसार पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. आरपी गौतम ने जिले के ग्राम शाहपुर कोड़िया स्थित गोपाल गौशाला एवं ग्राम थूनाकला स्थित श्री राम जानकी गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला संचालन समिति को शत-प्रतिशत टैगिंग, नियमित साफ-सफाई एवं निराश्रित गौवंश के चारा-भूसा एवं दाना की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

   इसके साथ ही गौशाला के नोडल अधिकारी एवं विभागीय अमले द्वारा पशुओं में ईयर टैगिंग, टीकाकरण एवं डीवर्मिंग की गई। उन्होंने गौशाला प्रबंधक को प्रतिदिन उपलब्ध पशुओं की संख्या ऑनलाइन पोर्टल पर प्रविष्टि करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला गौशाला नोडल अधिकारी डॉ. आरके शाक्य सहित गौशाला नोडल एवं विभागीय चिकित्सकों का अमला उपस्थित था।

Post a Comment

0 Comments