अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों को सिविल सेवाओं में चयन के लिए प्रोत्साहन हेतु संचालित है सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना योजना के तहत 06 सफल अभ्यर्थियों को प्रदान की गई है 01.40 लाख रूपये की राशि

सीहोर, 18 अगस्त, 2025    सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं में चयन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। जिले के अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रारंभिक परीक्षा 2025 में 05 सफल अभ्यार्थियों को एक लाख रूपये की राशि का भुगतान एवं संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सफल हुए 01 अभ्यर्थी को राशि 40 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया है।

   राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षा नीट (NEET) 2024 में महर्षि वाल्मीकि प्रोत्साहन राशि योजना के अंतर्गत मेडिकल कालेज में प्रवेश लेने वाले 09 विद्यार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 04 लाख 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया हैं।

Post a Comment

0 Comments