सीहोर, 09 अगस्त, 2025 सीहोर जिले के श्यामपुर स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में सत्र 2026-27 चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए है। यह प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी जिसका आवेदन नवोदया विद्यालय समिति की बेवसाईट www navodaya.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से किए जा सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है। कक्षा 9वीं में पंजीयन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तारीख 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में पंजीयन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तारीख 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए ।
स्कूल में कक्षा 11वीं में विज्ञान वर्ग में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
स्कूल में सत्र 2025-26 में कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 शाम 5:00 बजे तक है। ऑफलाइन आवेदन फॉर्म निश्चित प्रोफार्मा पर भरकर सीधे विद्यालय कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं तथा ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय की वेबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/Sehore/en/home पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन किए जा सकते हैं।
प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यता में विद्यार्थी कम से कम 60 प्रतिशत अंको के साथ दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही साथ विज्ञान वर्ग में प्रवेश के लिए विज्ञान विषय में 60 प्रतिशत और गणित के लिए भी 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। विद्यार्थी की आयु 01 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए। ऑफलाइन आवेदन के लिए फॉर्म नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www navodayaya.gov in से डाउनलोड कर प्रिंट लिया जा सकता है।
0 Comments