मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सीहोर जिले के यात्रियों के आयोजित होंगी 02 तीर्थ यात्राएं

सीहोर, 09 अगस्त, 2025 मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सीहोर जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए 02 तीर्थ यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार सीहोर जिले के यात्रियों को 13 अगस्त से 18 अगस्त 2025 तक वाराणसी-अयोध्या की तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। इसी प्रकार 24 सितंबर से 29 सितंबर 2025 तक तिरूपति की तीर्थयात्रा कराई जाएगी। वाराणसी-अयोध्या की तीर्थ के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2025 है तथा तिरुपति की तीर्थयात्रा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2025 है।

 तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन करने वाले पुरूष तीर्थ यात्री की न्यूनतम उम्र 60 वर्ष तथा महिला तीर्थयात्री की न्यूनतम उम्र 58 वर्ष होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें सहायक की पात्रता होगी। यदि जिले में आवंटित निर्धारित कोटा से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो ऐसी स्थिति में यात्रियों का चयन कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी सिस्टम से किया जयेगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए आवेदक अपना आवेदन पत्र अपने निकटतम नगर पालिका, नगर परिषद एवं जनपद कार्यालय में समय सीमा से पहले जमा कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments