"माटी गणेश सिद्ध गणेश" अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को दिया गया माटी से मूर्ति निर्माण का प्रशिक्षण प्रशिक्षण के पश्चात विद्यार्थियों ने माटी से बनाई भगवान गणेश की मूर्तियां

सीहोर, 23 अगस्त, 2025  "माटी गणेश सिद्ध गणेश" अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम पचामा स्थित ऑथेंटिक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से माटी से मूर्ति निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्रीमती नीतू मेवाड़ा एवं श्रीमती सविता यादव द्वारा विद्यार्थियों को मिट्टी से भगवान गणेश की मूर्ति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात सभी बच्चों ने माटी से भगवान गणेश की मूर्ति बनाई। इस अवसर विकासखंड समन्वयक श्री प्रदीप सिंह सेंगर, श्री हेमेंद्र सिंह तोमर, श्रीमती सुनीता धुर्वे, सुश्री शालू कुशवाहा एवं श्री पंकज रजक उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments