सीहोर। शासकीय कन्या महाविद्यालय, सीहोर में छात्राओं और स्टाफ सदस्यों के लिए एकदिवसीय स्वास्थ्य रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 140 प्रतिभागियों ने शामिल होकर अपने स्वास्थ्य की जाँच कराई और इसे एक सराहनीय पहल बताया।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय सीहोर के निर्देशानुसार गठित मेडिकल दल ने शिविर का संचालन किया। दल में लैब सुपरवाइजर दुर्गेश विश्वकर्मा, लैब सुपरवाइजर शुभम गोस्वामी तथा लैब सहायक संजय पुष्पद शामिल रहे।शिविर में प्रतिभागियों के रक्त के नमूने लेकर CBC, LFT, RFT, CRP, Calcium, Vitamin-D, Vitamin-B12, T3-T4-TSH और Lipid Profile जैसी महत्वपूर्ण जाँचें की गईं। सभी की रिपोर्ट पंजीकृत मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर की शुरुआत में दुर्गेश विश्वकर्मा ने छात्राओं को स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया और आभा आईडी (ABHA ID) के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।अतिथि दल का स्वागत प्राचार्य डॉ. मंजरी अग्निहोत्री, प्राध्यापिका डॉ. कलिका डोलस, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अनूप सिंह और रेडक्रॉस प्रभारी सुश्री अमिता बैरागी ने किया। शिविर को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में आभार ब्रजेश विश्वकर्मा ने व्यक्त किया। छात्राओं ने शिविर को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला और प्रेरणादायी बताया।

0 Comments