जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ

सीहोर,17 अगस्त,2025   सीहोर जिले के श्यामपुर स्थित जवाहर नवोदय स्कूल में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में सत्र 2026-27 चयन परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गए है। यह प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी जिसका आवेदन नवोदया विद्यालय समिति की बेवसाईट www navodaya.gov.in पर दिये गये लिंक के माध्यम से किए जा सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2025 है। कक्षा 9वीं में पंजीयन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तारीख 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 11वीं में पंजीयन के लिए अभ्यर्थी की जन्म तारीख 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होना चाहिए ।

Post a Comment

0 Comments