जन्माष्टमी के अवसर पर पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित


सीहोर,17 अगस्त,2025   श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में कृष्ण महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए प्राचार्य डॉक्टर रोहिताश्व कुमार शर्मा ने कहा कि यदि हमारा प्रत्येक कदम सही और सच्चा होगा, हम कर्म में ही आनंद का अनुभव करेंगे तो यह निश्चित है की प्रकृति हमें उतने ही सच्चे परिणाम देगी और जीवन में सफलता हर कदम पर साथ रहेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजन, गीत तथा नृत्यों की प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में डॉ तृप्ता झा, डॉ शीलचंद्र गुप्ता सहित शैक्षणिक स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments