सीहोर। जनसुनवाई कार्यक्रम में पधारे राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा को इछावर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोगराराम के सरपंच सुनील उपलावदिया ने मंत्रीजी को पंचायत में विकास कार्य को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया, जिसमें मांग की गई है कि कोनाझिर से जताखेड़ा पहुंच मार्ग जो कि ग्राम के 70 प्रतिशत किसानों का आवागवन वाला मार्ग है, उक्त मार्ग पर रोड निर्माण किया जावे, ग्राम मोगराराम में स्थित शासकीय भूमि को आबादी में कर गरिबों के पट्टे दिये जावे, पुरानी पंचायत एवं बालबाड़ी की जगह पर नवीन सांस्कृतिक भवन निर्माण कराया जावे, श्री मिश्रीलाल के मकान के पास नापली रोड पर ट्रांसफार्मर स्थापित किया जावे एवं सरकारी कुओं की डीपी को 24 घण्टे वाली बिजली लाईन से जोड़ा जावे व विद्युत लाईन से वंचित घरों तक बिजली की व्यवस्था कराई जावे, मोगराराम की गौशाला के गोवंश के लिये कोनाझिर पहाड़ पर चरोखर की व्यवस्था की जावे, मोगराराम धर्मशाला में टीनशेड निर्माण कराया जावे, शासकीय अस्पताल में अपातकालीन परिस्थिति हेतु रात्रिकाली डॉक्टर व चिकित्सा कर्मियों की व्यवस्था कराई जावे, मोगराराम में पानी की टंकी से गुच्ची की डोबन तक बायपास रोड निर्माण कराया जावे। उक्त मांगों पर मंत्रीजी ने कहा कि इछावर विधानसभा क्षेत्र का हर गाँव मेरा गाँव है और मोगराराम से तो मेरा विशेष लगाव है क्योंकि यह मेरे मामाजी का गाँव है, आपकी सभी मांगें शीघ्र पूर्ण करा दी जावेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच सुनील उपलावदिया, जनपद प्रतिनिधि महेश बंसल, छतरसिंह सेठ, देवकरण मेम्बर, लखनलाल पंजाबी, चन्दर सिंह झलावा, दीपसिंह, अमरसिंह, द्वारका प्रसाद मण्डलोई, ज्ञान सिंह, अर्विन्द्र वर्मा मोटू, अनारसिंह जलोदिया, धर्मेन्द्र तिलावदिया, अनिल होली वाले, दिपेश वर्मा सहित अनेक ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

0 Comments