हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित की जा रहीं है अनेक देशभक्ति एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां तिरंगा यात्रा एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में विधायकों ने दिया देशभक्ति एवं स्वच्छता का संदेश







सीहोर, 11 अगस्त, 2025 नागरिकों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदेश में 02 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के स्कूलों में चित्रकला, निबंध, रैली और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि बच्चों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े। इसके साथ ही जिले के सभी ग्राम पंचायत भवनों, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों, शासकीय एवं प्रशासकीय कार्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत जिले के स्कूलों, पंचायतों, में अनेक स्थानों पर तिरंगा प्रश्नोत्तरी, तिरंगा सजावट, तिरंगा रैली, तिरंगा शपथ, तिरंगा रंगोली, स्वच्छता संवाद, स्वच्छता शपथ, संस्थागत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम सहित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

सीहोर जनपद के ग्राम सतोरनिया में विधायक ने किया स्वच्छता श्रमदान

 "हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता ,स्वतंत्रता का उत्सव-स्वच्छता के संग" अभियान के तहत सीहोर जनपद के ग्राम सतोरनिया में तिरंगा रैली, स्वच्छता संवाद एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री सुदेश राय तथा एसडीएम श्री तन्मय वर्मा ने स्वच्छता के लिए श्रमदान किया और तिरंगा रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सीहोर जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित शामिल हुए।

आष्टा जनपद के ग्राम खड़ीहाट में निकाली गई तिरंगा रैली

 "हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता ,स्वतंत्रता का उत्सव-स्वच्छता के संग" अभियान के तहत आष्टा जनपद के ग्राम खड़ी हाट के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में तिरंगा रैली, स्वच्छता संवाद एवं स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री सोनू गुणवान शामिल हुए और ना‍गरिकों को हर घर तिरंगा फहराने और स्वच्छता के लिए निरंतर कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक श्री इंजिनियर ने ग्राम पंचायत के स्वच्छता मित्रों को स्वच्छता के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में श्री धारासिंह पटेल, जनपद सीईओ श्री अमित व्यास सहित, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

   हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जन अभियान परिषद द्वारा सीहोर जनपद के ग्राम कचनारिया में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों ने ग्रामवासियों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति एवं स्वतंत्रता के महत्व से अवगत कराया। इसके साथ ही स्वच्छता का संदेश भी दिया।

Post a Comment

0 Comments