सीहोर,04 अगस्त,2025 कुबेरेश्वर धाम मंदिर ग्राम चितावलिया हेमा तक कांवड यात्रा 6 अगस्त को निकाली जाएगी जिसमें विगत वर्षों की भांति बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन संभावित होने से कावड़ यात्रा के दौरान कानून एवं शांति-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह ने अधिकारियों एवं सहयोगी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
अपर कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार कावड़ यात्रा के व्यवस्था तथा कांवड यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो और उनकी सुविधाओं के लिए एसडीएम श्री तन्नय वर्मा के सहयोगी के रूप में तहसीलदार श्री अमित सिंह, और संयुक्त कलेक्टर श्री आनन्द राजावत के सहयोगी के रूप में उप संचालक कृषि श्री अशोक उपाध्याय, तहसीलदार श्री भरत नायक, उप पंजीयक सहकारी श्री सुधीर कैथवास,पटवारी श्री संजय राठौर, नायब तहसीलदार श्री धनजी मालवीय, कार्यपालन यंत्री सिंचाई श्री शुभम अग्रवाल, पशु पालन से डॉ. शक्य की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी प्रकार एसडीएम इछावर श्री जमील खान के सहयोगी के रूप में तहसीलदार श्री गजेन्द्र लोधी, नायब तहसीलदार श्री सिंद्वांत सिगला, सहायक संचालक सामाजिक न्याय श्री महेश यादव, और राजस्ब निरीक्षक श्री दिलीप सिंह सिसोदिया, इसी क्रम में अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विजय सराठिया के साथ नायब तहसीलदार सुश्री अनामिका चतुर्वेदी, राजस्ब निरीक्षक श्री श्रवण मांझी, तहसीलदार श्री रामलाल पागारे के सहयोगी के रूप में तहसीलदार श्री सूरज आल्हपुरिया, राजस्ब निरीक्षक श्री धीरेन्द्र वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री सुधीर कुशवाह के सहयोगी के रूपमें तहसीलदार श्री श्यामनंदन चंदेले, जिला खनिज अधिकारी श्री धर्मेन्द्र चौहान, डीपीसी श्री आरआर उइके, नायब तहसीलदार श्री आकाश मंहत के सहयोग के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती राशमि भावर, जिला संयोजक आदिम जाति श्री श्री अरविन्द्र कुशवाहा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय तोमर के सहयोगी के रूप में एसडीओ श्रीमती वर्तिका तोमर एवं बीईओ श्रीमती दीपा कीर की ड्यूटी लगाई गई है
0 Comments