प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विधार्थियों को 30 दिवसीय इंग्लिश स्पोकन, सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 



प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा विधार्थियों को 30 दिवसीय इंग्लिश स्पोकन, सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

(एम.जी.बी.एस. उन्नति फाउंडेशन बंगलुरु , स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन)

पी.एम.सी.ओ.ई. चन्द्रशेखर आज़ाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीहोर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इंग्लिश स्पोकन, सॉफ्ट स्किल एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषयों पर केंद्रित 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


यह प्रशिक्षण एम.जी.बी.एस. उन्नति फाउंडेशन, बंगलुरु द्वारा महाविद्यालय में संचालित स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण श्री सचिन मीना द्वारा दिया जा रहा है | कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. आमिर एजाज़, सहायक प्राध्यापक डॉ. अबेका खरे एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी एवं टी.पी.ओ. डॉ. हुमा अख्तर सदस्य डॉ. अजयपाल प्रजापति , डॉ. दीपक बकोरिया एवं डॉ. रेखा राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग के अनुरूप तैयार करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ रोजगार के विविध अवसरों का लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण के अंतर्गत संप्रेषण कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीम वर्क, समय प्रबंधन, तथा साक्षात्कार की तैयारी जैसे विषयों पर श्री सचिन मीणा द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।


यह प्रशिक्षण महाविद्यालय में 05 बैच में दिया जाना है अभी फिलहाल 02 बैच प्राम्भ किये गये है| इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस प्रकार की उपयोगी पहल के लिए महाविद्यालय प्रशासन एवं उन्नति फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments