सीहोर, 05 अगस्त, 2025 सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में जनभागीदारी समिति के तहत अध्यापन व्यवस्था के लिए स्थानीय रिसर्च स्कॉलर से मानसेवी आधार पर विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, वाणिज्य, फिजिक्स, कैमेस्ट्री, जूलॉजी, बोटनी, एक्वाकल्चर, बायोटेक और कंप्यूटर साइंस के लिए अंशकालीन अतिथि व्याख्यान के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा नेट, सेट अथवा पीएचडी होना चाहिए। यह आमंत्रण आधारित व्यवस्था पूर्णता अस्थाई है तथा शासकीय सेवा का भाग नही है।
अर्हता प्राप्त आवेदक कॉलेज की वेबसाइट पर www.csapgcollegesehore.com पर उपलब्ध गूगल फार्म के माध्यम से 10 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आमंत्रण के लिए गुणानुक्रम का निर्धारण यूजीसी एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार होगा तथा आवेदन करने वालों में एनसीसी एएनओ एवं स्थानीय रिसर्च स्कॉलर अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी।
0 Comments