संभागायुक्त, कलेक्टर, डीआईजी तथा एसपी ने कुबेरेश्वर धाम का किया निरीक्षण कावड़ यात्रा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

 




सीहोर, 05 अगस्त, 2025  सीहोर नगर के सीवन नदी घाट से कुबेरेश्वर धाम तक 06 अगस्त को कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कावड़ यात्रा सीहोर बस स्टैंड स्थित पोस्ट ऑफिस चौराहे से प्रारंभ होगी और गंगा आश्रम रोड़, सीवन नदी घाट, कोलीपुरा चौराहा, इंदौर नाका, चौपाल सागर होते हुए कुबेरेश्वर धाम पहुंचेगी। भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह, कलेक्टर श्री बालागुरू के., डीआईजी श्री ओमप्रकाश त्रिपाठी तथा एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला ने कावड़ यात्रा के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को दृष्टिगत रखते हुए कुबेरेश्वर धाम का निरीक्षण किया।

 उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान बेहतर इंतजाम करने एवं लोगों की सुरक्षा के साथ ही नेशनल हाईवे पर आवागमन सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान पेयजल, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालय, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, कन्ट्रोल रूम, सहायता केंद्र सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा एसपी श्री शुक्ला ने इंदौर-भोपाल आने जाने वाले वाहनों के मार्ग डाइवर्जन के संबंध में भी निर्देश दिए ताकि यातायात का सुगम संचालन हो सके। उन्होंने कावड़ यात्रा के दौरान सीवन नदी घाट पर मोटरबोट, फायर ब्रिगेड, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने कावड़ यात्रा के दौरान अनेक स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता के भी निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री तन्मय वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments