सीहोर। बुधवार, 20 अगस्त 2025 को स्थानीय अम्बेडकर धर्मशाला सीहोर में बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक मेंं मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्र कोर्डिनेटर एवं प्रदेश प्रभारी सी.पी.सिंह उपस्थित रहे, विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष इंजी.रमाकांत पिप्पल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सागर जोन प्रभारी कमलेश कुमार दोहरे, सीहोर जिला प्रभारी अनोखीलाल मालवीय, एन.पी.सागर उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष संजीव बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष शाकिर अली, जिला सचिव कोमलसिंह नागर, हरिओम बौद्ध, बद्रीलाल कटारिया, धनराज थरेले, आनन्द घावरी, धमेन्द्र कचनेरिया, कैलाश, पप्पु, हेमराज, मोहनलाल भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नरसिंह भारती ने किया। बैठक में पार्टी के विस्तार एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये समीक्षा की गई।

0 Comments