सीहोर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोकप्रिय विधायक सुदेश राय की मंशानुरूप भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पं. महेश दुबे के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान निरंतर जारी है। अभियान के तहत तहसील कार्यालय परिसर में फल, फूल एवं औषधीय पौधे रोपित किये गये। इस मौके पर श्री दुबे ने उपस्थितजनों को पौधे रोपित करने के साथ ही पर्यावरण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिये। पौधे लगाकर उनकी देखरेख करना हमारा कर्तव्य ही नही बल्कि आवश्यकता भी है। इसी संकल्प के साथ वृक्षा रोपण अभियान सतत् जारी रहेगा, जिसके तहत शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर पौधे रोपित किये जायेगें एवं किसान बन्धुओं को भी पौधे रोपित कर उनका संरक्षण हेतु संकल्प दिलाते हुए हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के हरा भरा देश, हरा भरा मध्य प्रदेश के सपने को साकार किया जावेगा। साथ ही श्री दुबे ने सभी भाई एवं बहनों से यह अपील भी की है कि आगामी रक्षा बन्धन त्योहार पर सभी भाई-बहन मिलकर एक पौधा अवध्यक लगायें, जिससे पर्यावरण का संरक्षण तो होगा है, साथ ही भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को भी अटूट बनायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थितजनों में रोहित बोयत, मनोहर सिंह सरपंच, जीवन सिंह, बाबूलाल, रईस चच्चा, विनोद सिंह, दीपक जोशी, अभिषेक जोशी, राधेश्याम सेन, संजय प्रजापति, राहुल पाठक, धर्मेन्द्र दुबे, मोनू दुबे, करण सिंह कुशवाह आदि उपस्थित रहे।

0 Comments