विश्व आदिवासी दिवस पर होंगे भव्य सांस्कृतिक कार्यंक्रम निकाला जाएगा चल समारोह प्रतिभाओं का करेंगे सम्मान

 सीहोर। संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस जिला मुख्यालय पर हर्षोउल्लास से मनाया जाएगा। शनिवार 9 अगस्त बाल बिहार मैदान से भोपाल नाका तक विशाल चल समारोह निकाला जाएगा। एक तीर, एक कमान, सभी आदिवासी, एक समान

नारे को आदिवासी बुलंद करेंगे। आदिवासी वैचारिक सम्मेलन होगा और सांस्कृतिक कार्यकमों के साथ प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वारा जिले के संपूर्ण आदिवासी भाईयों, वहनों एवं सहयोगियों को महा आयोजन में आमंत्रित किया गया है।


आयोजन को लेकर नगर पालिका सीहोर के उपाध्यक्ष विपिन सास्ता नाना ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे बालबिहार मैदान में आमसभा होगी जिस के बाद भव्य विशाल आदिवासी चल समारोह शुरू किया जाएगा। चल समारोह रैली में अपनी पारंपरिक वैशभुषा में आदिवासी महिला पुरूष बच्चे युवा युवतियां शामिल होंगे। चल समारोह में आदिवासी वाधयंत्र भी बजाए जाएंगे। बेनर पोस्टर झंडों के साथ चल समारोह रैली मनकामेश्वर मंदिर से अटल बिहारी वाजपेय चौराहा बड़ा बाजार, पान चौराह, कोतवाली चौराहा से इंग्लिशपुरा रोड़ होते हुए भोपाल नाका स्थित आवासीय मैदान पर पहुंचेगी।


आयोजन के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ओमप्रकाश धुर्वे,एडीए प्रहलाद सस्त्या,सीताराम सरेआम, एडिशनल एसपी प्रेमा धुर्वे, नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता नाना,अनिता बारेला,कृष्णा सूर्यवंशी, लक्ष्मण कर्मा जिला पंचायत सदस्य,इंदरसिंह पटेल, कमलेश दोहर,े बीएस भदोरिया, राजेश जांगड़े मुकेश आजाद जयनारायण बारेला आदि ने महा आयोजन में सम्मलित होने की अपील समस्त आदिवासी समाजजनों से की है।



Post a Comment

0 Comments