सीहोर, 05 अगस्त, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, विक्रय एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा आष्टा वृत्त में अलग-अलग स्थानों दबिश दी गई। दबिश के दौरान 07 लीटर देशी एवं विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 2560 रूपये है। इसके साथ ही 03 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती वर्षा उईके एवं आबकारी टीम द्वारा की गई।

0 Comments