सीहोर, 30 अगस्त, 2025 आयुष्मान भारत निरामय योजना का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिलाने के उद्देश्य से आयुष्मान सखी व्हाट्सएप चैट बाट की शुरुआत की गई है। इसे आयुष्मान सखी के नाम दिया गया है। आयुष्मान सखी एक व्हाट्सएप डिजिटल हेल्प डेस्क है जो मध्य प्रदेश राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के द्वारा MPseDC के सहयोग से विकसित की गई है। यह 24*7 सेवा है।
इसके तहत कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप नंबर 0755-2762582 पर नमस्ते या Hi मैसेज भेजकर आयुष्मान भारत योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसमें कई विकल्प दिखाई देते हैं जिन्हें चुनकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे नागरिक अपनी पात्रता की जांच, अपने आयुष्मान कार्ड वॉलेट की जानकारी, आयुष्मान से संबद्ध अस्पतालों की सूची, आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करना सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट), वह वय वंदना योजना की जानकारी, 70 प्लस के व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड किस प्रकार बनाए जाते हैं आदि जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। यह व्हाट्सएप चैटबॉट सहज संवाद, ऑटोमेटिक उत्तर एवं आमजन के लिए सुलभ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य आयुष्मान भारत निरामय शाखा का एक नवाचार है।
0 Comments