शहीदों की करो पूजा, तो हिंदुस्तान बदलेगा कारगिल विजय दिवस मनाकर सैनिकों का किया सम्मान




 सिहोर। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म. प्र. (पंजी.) के तत्वाधान में आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन शा. चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज सीहोर में किया गया।

 ए मेरे वतन के लोगों जरा आंखों में भर लो पानी.... राष्ट्रभक्ति गीत के साथ कार्यक्रम में 11 शहीद सैनिक परिवार जनों को शॉल श्रीफल से भव्य स्वागत /अभिनंदन करते हुए उपहार भेंट किए गए एवं उनके बलिदान को स्मरण किया गया l

 शहीद सैनिकों के अध्यनरत बच्चों को प्रतिवर्ष अनुसार स्टेशनरी पैकेज भी वितरण किए गए l

भोपाल से पधारे ब्रिगेडियर आर विनायक एवं श्रीमती डॉ. जयलक्ष्मी विनायक द्वारा कारगिल युद्ध के स्मरण सुनाए गए एवं प्रतिपल सैनिक परिवारों के हित में काम करने का संकल्प व्यक्त किया

जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा द्वारा सैनिक परिवारों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत करा कर समाधान का पूर्ण भरोसा दिया

प्रिंस राठौर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी परिवार की भावना के अनुसार भारतीय शहीद सैनिकों की स्मृति में जिला मुख्यालय पर भव्य शहिद गैलरी स्थापित करने का वचन दिया l

 वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी सनी महाजन द्वारा पूर्ण सहयोग का विश्वास जताया l

कार्यक्रम में मुख्य रूप से

 कैप्टन जे एन प्रसाद इंदौर, कैप्टन एस एस रावत देवास, के. एम शर्मा पूर्व जिला सैनिक कल्याण संयोजक सीहोर, उज्जैन संभाग प्रभारी लाखन सिंह राजपूत, उमाशंकर आर्य

सूबेदार दिनेश गुप्ता, हवलदार मोहन सिंह चंद्र, , सचिव बलराम सिंह वर्मा श्री कृष्णा मेवाड़ा, ज्ञान सिंह सोनिया ,सहित सीहोर, आष्टा भोपाल ,देवास, सुजालपुर, देवास,राजगढ़ आदि जिलों से 300 से अधिक सैनिक एवं परिवारजनों द्वारा उपस्थिति प्रदान की गई l

कार्यक्रम का संचालन सोसाइटी प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सैनिक संतोष शर्मा द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन जिला प्रभारी हवलदार मुकेश पेठारिया द्वारा किया गया

मां भारती की पूजन एवं राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ अतिथि स्वागत, कारगिल युद्ध परिचय, शहीद सैनिक परिवारों का सम्मान, राष्ट्र सेबी शौर्य स्मारक सदस्यों का सम्मान देश भक्ति नृत्य प्रस्तुति,

शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राष्ट्रगान तथा गगन भेदी जय घोष के साथ कारगिल विजय दिवस समारोह का समापन हुआ।



Post a Comment

0 Comments