सीहोर, 22 जुलाई, 2025 शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा 22 जुलाई से 16 सितंबर 2025 तक दस्तक अभियान का प्रथम चरण एवं स्टॉप डायरिया कैंपेन चलाया जा रहा है। 22 जुलाई को इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कैंपेन के तहत गंभीर कुपोषित एवं उच्च जोखिम वाले नवजात शिशुओं का चिन्हांकन किया जाएगा अभियान के तहत एनीमिया, निमोनिया, डायरिया की जांच एवं पहचान की जार रही है और विटामिन ए का अनुपूरण किया जा रहा है। चिन्हांकन के पश्चात आवश्यकतानुसार बच्चों को रेफर भी किया जा रहा है।
अभियान के तहत आमजन को जागरूक किया जा रहा है और समुचित शिशु एवं बाल आहार पूर्ति के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस अभियान का प्रथम चरण गृह भेंट आधारित नहीं है, बल्कि यह सेवाएं आंगनबाडी केन्द्र पर संचालित की जा रही हैं एवं मॉप-अप दिवस में छूटे हुये बच्चों को गृह भेंट कर सेवाएँ दी जा रही हैं। इस संबंध में शासन द्वारा रणनीति तैयार की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई है कि इस अभियान के तहत अपने पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों को नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लेकर जांए और अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करें। शुभारंभ अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, श्री कमलेश कुशवाह, सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments