निक्षय मित्र के रूप में एसपी श्री शुक्ला ने टीबी रोगियों को वितरित किए फूड बास्केट

 



सीहोर, 19 जुलाई, 2025   निक्षय मित्र अभियान के तहत एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पाँच टीबी रोगियों को फूड बास्केट वितरित की गई। इस बास्केट में रोगियों के लिए आवश्यक पूरक पोषण सामग्री उपलब्ध है। यह फूड बास्केट प्रदान करने का उद्देश्य टीबी रोगियों के बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र उपचार में सहायता प्रदान करना है।

 इस अवसर पर एसपी श्री शुक्ला ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए पूरे समाज का दायित्व है कि टीबी से लड़ रहे मरीजों की मदद की जाए। उन्होंने कहा कि क्षय रोग कोई कलंक नहीं, बल्कि एक सामान्य बीमारी है जिसका नियमित और पूरा इलाज संभव है। उन्होंने टीबी का उपचार ले रहे व्यक्तियों से कहा कि समय पर दवा एवं संतुलित आहार लिया जाए तो निश्चित ही टीबी को खत्म किया जा सकता है। इस दौरान जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ जेडी कोरी, जिला कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती गायत्री वारपेटे, श्री प्रदीप भावसार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments