श्रीमती जैन को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि





सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर महामंत्री पवन जैन, रमेश कुमार, राजेश कुमार और मनोज कुमार की माताजी एवं मिश्रीलाल जैन की धर्मपत्नी स्व. कांता जैन का उठावना एवं तेरहवीं कार्यक्रम रविवार को सुंदर गार्डन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ललित नागरी, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, वरिष्ठ नेता सन्नी महाजन, पूर्व विधायक रघुनाथ मालवीय, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, पद्मावती पोरवाल महासभा भोपाल के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र अजमेरा, जनपद अध्यक्ष आष्टा सोनू गुणवान, नपं. अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम कासनियां, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह मेवाड़ा, भाजपा नगर महामंत्री धनरूपमल जैन, व्यापारी संघ के संरक्षक मनोज जैन सुपर, गल्ला व्यापारी गोपी सेठी, ललित जैन उपाध्याय, देवचंद्र जैन, संजय जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, पूर्व जिला महामंत्री रमाकांत समाधिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सिसौदिया, पूर्व जिला मंत्री सुरेंद्र राठौड़, पूर्व सह कार्यालय मंत्री कैलाश कुशवाह, पूर्व महामंत्री बंटी राठौर, वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन, रमेश आदिनाथ, वासु जैन तलेन, डॉ. जैनपाल जैन, डॉ. बीसी जैन, डॉ. पंकज जैन, डॉ. सुनील जैन आदिनाथ, अमोघ जैन, आनंद जैन, कोमल जैन, महिपाल जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, प्रवीण जैन और संतोष जैन संतु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने श्रीमती जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।


Post a Comment

0 Comments