नागरिकों को जोखिमपूर्ण स्थानों पर जाने से निरंतर रोक रहे अधिकारी-कर्मचारी मार्गों पर चेतावनी बोर्ड के साथ ही तैनात किए गए हैं कर्मचारी





सीहोर, 20 जुलाई, 2025  कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार सीहोर जिले के वाटरफॉल, बांध, नदियों के तटीय क्षेत्र सहित अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर सैलानियों को जाने से रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमण किया जा रहा है। ऐसे स्थानों पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और मार्गों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। ताकि पर्यटकों को ऐसे स्थानों पर जाने से रोका जा सके और संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

   उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा वर्षा ऋतु में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले के दिगंबर वाटरफॉल, अमरगढ़ वाटरफॉल, कालियादेव वाटरफॉल, बुधनी मिडघाट क्षेत्र, कोलार बांध क्षेत्र, झोलियपुर बैराज, नर्मदा तटीय सहित सभी जोखिमपूर्ण स्थानों पर जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध का उल्लंघन कर इन स्थानों पर जाने वाले लोगों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की जा रही है।

  कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी नागरिकों से बांध, तालाब, झरनों सहित अन्य जोखिमपूर्ण स्थानों पर नहीं जाने की अपील करते हुए कहा है कि इस प्रतिबंध का पालन करें और वर्षा ऋतु के दौरान अपने जीवन की सुरक्षा को महत्व देते हुए इन स्थानों पर ना जाएं।

Post a Comment

0 Comments