प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती सीमा के पक्के घर का सपना हुआ साकार



सीहोर, 20 जुलाई, 2025    केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना भी उन्हीं योजनाओं में से एक है। इसके योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता राशि प्रदान की जाती है।अपने सिर पर एक पक्की छत होना हर व्यक्ति का सपना होता है। स्वयं का पक्का मकान, जहां वह अपने परिजनों के साथ एक खुशहाल जीवन व्यतीत करे। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए पूरी जिन्दगी भर की पूंजी लगाने पर भी पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पाता।

 सीहोर के वार्ड क्रमांक 24 निवासी श्रीमती सीमा पाल ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका अपना पक्का मकान होगा। श्रीमती सीमा कहती हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने उनके पक्के घर के सपने को साकार किया है। अब वह अपने परिवार के साथ बिना किसी परेशानी के प्रधानमंत्री आवास में रह सकेंगी।

 श्रीमती सीमा ने बताया कि कच्चे घर में बारिश के मौसम में रहने में बहुत परेशानी होती थी। छत से पानी टपकने के साथ ही सांप, बिच्छू आदि जहरीले जीवों का घर में घुस जाने का डर हमेशा बना रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमें इन सब चिंताओं से मुक्त कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली और कुछ महीनों बाद घर बनकर तैयार हो गया। श्रीमती सीमा ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया हैं।


 



Post a Comment

0 Comments