किसान मलबरी रेशम उत्पादन योजनान्तर्गत ई-रेशम पोर्टल पर आवेदन कर सकते है


सीहोर,17 जुलाई,2025    शासन के कृटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा जिला रेशम कार्यालय के क्षेत्रान्तर्गत विगागीय मलबरी रेशम उत्पादन के लिए कृषक योजनान्तर्गत ई-रेशम पोर्टल https://cresham.mp.gov.in पर योजना के प्रावधानों का पठन कर उपयुक्त होने की स्थिति में आवेदन निर्धारित समयावधि में दर्ज करा सकते है। उप संचालक रेशम श्री योगेश कुमार परमार ने बताया कि दर्ज आवेदनों पर विभागीय दिशा निर्देशानुसार चयन उपरांत प्रथकत: सूचित किया जावेगा। चयन पत्र जारी होने के पूर्व कृषक विभागीय योजनान्तर्गत किसी भी हित/लाभ के दावेदार नहीं होंगे।

Post a Comment

0 Comments