सीहोर, 16 जुलाई, 2025 कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत रूपेटा स्थित गौशाला, ग्राम खड़ीहाट में अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए बनाई गई डिवाट्स संरचना एवं ग्राम भीलखेड़ी सड़क स्थित इकार्डा का निरीक्षण किया। गौशाला के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गौशाला में संचालित की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौशाला में चारा, भूसा, पेयजल सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढ़ंग से संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के को जानकारी दी गई कि वर्षा ऋतु में गोवंश के सड़कों पर एकत्र होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसके दृष्टिगत शासकीय गौशालाओ मैं गोवंश के रहने की व्यवस्था के लिए अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आष्टा एसडीएम श्री नितिन टाले और जनपद सीईओ श्री अमित व्यास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
ग्राम खड़ीहाट में डिवाट्स संरचना का किया निरीक्षण
ग्राम खड़ी में अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए सामुदायिक स्तर पर बनाई गई डिवाट्स संरचना (विकेन्द्रीकृत अपशिष्ट जल उपचार प्रणाली) के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. को जानकारी दी गई कि इस डिवाट्स संरचना के माध्यम से ग्राम के 210 घरों से निकलने वाले अपशिष्ट जल का प्रबंधन एवं उपचार किया जाता है। इस उपचारित जल से स्थानीय स्तर पर लगाए गए पेड़ पौधों की सिंचाई की भी व्यवस्था की गई है, जिससे इनकी सिंचाई होती है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने इस संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने स्थानीय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने गांव में स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रतिदिन घर-घर कचरा संग्रहण कार्य, स्मॉल बोर पाइप सिस्टम, लीच पिट आदि निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इकार्डा का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने ग्राम भीलखेड़ी सड़क स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर एग्रीकल्चर रिसर्च इन दा ड्राई एरियास (इकार्डा) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इकार्डा द्वारा किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जल संरक्षण संवर्धन कार्य, आधुनिक खेती की तकनीक, मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों आदि का अवलोकन किया और विस्तार से जानकारी ली।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments